Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

लैलूंगा नगर पंचायत में शान से फहराया तिरंगा, अध्यक्ष कपिल सिंघानिया के नेतृत्व में गूंजा राष्ट्रगान

शेयर करें

26/01/2026 *लैलूंगा नगर पंचायत में शान से फहराया तिरंगा, अध्यक्ष कपिल सिंघानिया के नेतृत्व में गूंजा राष्ट्रगान

लैलूंगा नगर पंचायत में राष्ट्रीय गौरव का पर्व पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अध्यक्ष कपिल सिंघानिया ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज फहराया, जिसके साथ ही वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर भारत माता के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
इस अवसर पर अध्यक्ष कपिल सिंघानिया ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय चेतना का संदेश साफ नजर आया। नगर पंचायत लैलूंगा में आयोजित यह ध्वजारोहण कार्यक्रम गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर सीएमओ पुष्पा खलखो, थाना प्रभारी लैलूंगा, उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल एवं समस्त पार्षद एवं समस्त नगर पंचायत के स्टाफगढ़ मौजूद रहे


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post