Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

लैलूंगा संत माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल में देशभक्ति का महासमर, 26 जनवरी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें

26/01/2026 संत माइकल स्कूल में देशभक्ति का महासमर, 26 जनवरी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

ैलूंगा संत माइकल स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे जोश, गर्व और राष्ट्रभक्ति के साथ ऐतिहासिक रूप से किया गया। विद्यालय परिसर में जैसे ही तिरंगा फहराया गया, राष्ट्रगान की गूंज से माहौल देशभक्ति में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हर प्रस्तुति में संविधान, एकता और बलिदान की भावना स्पष्ट नजर आई।
विद्यालय प्रबंधन ने संविधान की शक्ति और गणतंत्र की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह संदेश दिया कि भारत की ताकत उसकी विविधता और अनुशासन में निहित है।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और अतिथियों की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की।
संत माइकल स्कूल में मनाया गया यह गणतंत्र दिवस समारोह अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post