29/01/2026 ●लैलूंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब — तीन दिवसीय एकादशी महोत्सव से गूंजा पूरा क्षेत्र,कलश यात्रा में 1000से 1500 महिला, महातम्य कथा और भंडारे का आयोजन



लैलूंगा में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। श्री राधाकृष्ण की कृपा से आयोजित तीन दिवसीय एकादशी धार्मिक महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है। यज्ञ, हवन, पूजन, दीपयज्ञ, आरती और एकादशी महातम्य कथा के साथ गांव-गांव से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।


माघ शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे यज्ञ आरंभ होते ही आयोजन स्थल जयघोष से गूंज उठा। 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे लैलूंगा को धर्ममय रंग में रंग दिया — महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों ने माहौल को दिव्य बना दिया। रात्रि में एकादशी महातम्य कथा और पाला ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।
30 जनवरी को पूर्णाहुति, देवदर्शन, सहस्त्रदान और विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने इसे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए समर्पित बताया है। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक महोत्सव की चर्चा जोरों पर है और इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
