Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

सत्यनारायण बाबा जी को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

शेयर करें

30/01/2026 ➡ *श्री सत्यनारायण बाबा जी को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार*

➡*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के निर्देश*

➡*आरोपी को कोरबा से दबोचकर कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर*

➡ *फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट करने का मामला*

➡ *कोतरारोड़ थाना एवं साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई, कोरबा पुलिस का सहयोग*

➡ *आरोपी से आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने में प्रयुक्त विवो मोबाइल जप्त*

➡*सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार रख रही निगरानी, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी*

—00—

*रायगढ़, 30 जनवरी* । सोशल मीडिया पर श्री सत्यनारायण बाबा जी के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं निंदनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर *आरोपी सरोज रात्रे पिता राम लकेश्वर रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी सलिहाभांठा थाना उरगा जिला कोरबा* को कोरबा पुलिस के सहयोग से कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

► घटना को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें उल्लेख था कि फेसबुक अकाउंट “Soozoo” नामक आईडी से श्री सत्यनारायण बाबा जी को लेकर आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट किया गया है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड़ को अपराध पंजीबद्ध करने एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना द्वारा संयुक्त रूप से *अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 353, 299 भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

► साइबर एक्सपर्ट टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर एक टीम तत्काल कोरबा रवाना की गई, जहां कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी सरोज रात्रे को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से सोशल मीडिया पर अवांछित सामग्री शेयर करने में प्रयुक्त विवो मोबाइल फोन जप्त किया गया है। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका पर भी विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

► वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि *”जिले में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री का प्रचार-प्रसार करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।”*

► एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस संवेदनशील प्रकरण का शीघ्र पटाक्षेप किया गया, जिसमें थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज सहित थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

●लैलूंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब — तीन दिवसीय एकादशी महोत्सव से गूंजा पूरा क्षेत्र,कलश यात्रा में 1000से 1500 महिला, महातम्य कथा और भंडारे का आयोजन

लैलूंगा में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। श्री राधाकृष्ण की कृपा से आयोजित तीन दिवसीय एकादशी धार्मिक महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है। यज्ञ, हवन, पूजन, दीपयज्ञ, आरती और एकादशी महातम्य कथा के साथ गांव-गांव से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

माघ शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे यज्ञ आरंभ होते ही आयोजन स्थल जयघोष से गूंज उठा। 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे लैलूंगा को धर्ममय रंग में रंग दिया — महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों ने माहौल को दिव्य बना दिया। रात्रि में एकादशी महातम्य कथा और पाला ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।

30 जनवरी को पूर्णाहुति, देवदर्शन, सहस्त्रदान और विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने इसे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए समर्पित बताया है। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक महोत्सव की चर्चा जोरों पर है और इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post