Breaking News
Thu. Feb 5th, 2026

गौरीशंकर मंदिर लैलूंगा में होगा महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन 🙏

शेयर करें

01/02/2026 🌹 गौरीशंकर मंदिर लैलूंगा में होगा महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन 🙏

लैलूंगा प्रतिवर्ष की भांति गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में महाशिवरात्रि के सफल आयोजन हेतु एवं नव समिति निर्माण हेतु आज मंदिर परिसर में अति आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दिनांक 12फरवरी से 16फरवरी तक 5 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव बड़ी ही भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। प्रतिदिन सायं आरती पश्चात भंडारा, दिनांक 12फरवरी को प्रातः 9बजे से कलश यात्रा निकाली जायेगी प्रतिदिन प्रातः7=30बजे से 9बजेतक वेदी पूजन एवं 9 बजे से 11=30 एवं दोपहर 3=30बजे से 6बजे तक सामूहिक रुद्राभिषेक, एवं महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 2=30बजे से झाकियों के साथ भव्य शिव बारात, नगर भ्रमण, एवं कांसाबेल के आराधना ग्रुप के कलाकारो द्वारा सुंदर भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जो भी भक्त रुद्राभिषेक में बैठने के इक्षुक हो वो समिति के सदस्यों के पास अपना नाम लिखवा सकते है।गौरीशंकर मंदिर समिति अध्यक्ष श्री खुशीराम जी चौधरी जी एवं उपाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी एवं कोषाध्यक्ष श्री विजय ठाकुर जी ने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व को मनाया जाएगा।। इस आयोजन में अनुमानित 150000रु व्यय होगा। समिति द्वारा सभी भक्तों से निवेदन किया गया कि अधिक से अधिक सहयोग कर इस कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान कर सफल बनाए।। आज की बैठक में श्री खुशीराम जी चौधरी श्री पंकज गुप्ता जी श्री संतोष उपाध्याय जी श्री हंस वर्मा जी श्री सीताराम जी ठाकुर श्री नारायण पटेल जी श्री अशोक साह जी श्री शंकर ठाकुर जी श्री कन्हैया ठाकुर जी श्री जगबंधु यादव जी की विशेष उपस्थिति रही । समिति अध्यक्ष जी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post