02/02/2026. जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ✨

लैलूंगा | 01 फरवरी
जननेता एवं पूर्व रायगढ़ विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लैलूंगा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय लैलूंगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में स्थापित स्व. रोशनलाल अग्रवाल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके द्वारा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा में दिए गए अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. रोशनलाल अग्रवाल जी का जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
पुण्यतिथि के अवसर पर हनुमान चालीसा का वितरण भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
