Breaking News
Fri. Mar 6th, 2026

तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

शेयर करें

29/08/2025.*●● *तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

*29 अगस्त, रायगढ़*- तमनार थाना पुलिस ने आमाघाट फिटिंगपारा में 25 वर्षीय सुजीत खलखो की हत्या के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सूरज धनवार और दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
घटना 27 अगस्त की रात की है, जब प्रार्थी सुरेश कुमार मिंज ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर सुजीत खलखो के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही सूरज धनवार अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने हाथ-मुक्का और टांगी से हमला कर सुजीत खलखो की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पूंजीपथरा-तमनार क्षेत्र के बीच जंगल से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी* –

1. सूरज धनवार पिता सुकलाम्बर धनवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी फिटिंगपारा दांदरी आमाघाट, थाना तमनार
2. दो विधि के साथ संघर्षरत बालक

*


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post