13/02/2026🪷 विकसित भारत – ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन गारंटी (VB G RAM G) 🪷


आज ग्राम भकुरा में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु “ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन गारंटी (VB G RAM G)” योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में स्थानीय ग्रामवासियों व जनसमूह की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्री थबिरो यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र पटनायक जी, श्री रघुनाथ प्रधान जी, अजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री प्रेम लाल चौहान जी, बीडीसी सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा पूर्व की मनरेगा योजना में आवश्यक सुधार करते हुए उसे और अधिक पारदर्शी, जनहितैषी एवं गाँवहितैषी स्वरूप में “G RAM G” के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, आजीविका सशक्त होगी तथा विकास की गति तेज होगी।
ग्रामीणों को योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ, पात्रता एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह ने योजना का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
👉 यह पहल न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि आत्मनिर्भर गाँव और सशक्त भारत के लक्ष्य को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
