Breaking News
Sun. Feb 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया गया।

शेयर करें

22/02/2026 💥छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया गया।

ैलूंगा में मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अस्पताल पहुँचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान सभी ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और मानव सेवा को ही सच्ची राजनीति बताया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन का पर्व मनाया तथा मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। अस्पताल परिसर में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जहाँ सेवा भावना के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post