21/02/2026 💥💥छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज माध्यमिक शाला केराबहार में स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया।
इ
स अवसर पर विद्यालय के स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
छात्रों ने गांव में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। रैली के दौरान “स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा इधर-उधर न फैलाने तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।
इस स्वच्छता रैली कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष एवं अजजा प्रकोष्ठ के भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष श्री केशबो पैंकरा जी तथा अजा प्रकोष्ठ के भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रेमलाल चौहान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
