Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, BMO डॉ. लखनलाल पटेल हटाए गए!

शेयर करें

लैलूंगा, रायगढ़: रायगढ़ जिले के लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोपों के चलते खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. लखनलाल पटेल को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डॉ. धर्मसाय पैंकरा को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. लखनलाल पटेल पर अस्पताल के संसाधनों के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप थे। कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों के बाद CMHO रायगढ़ ने कलेक्टर के अनुमोदन से 11 मार्च 2025 को आदेश जारी कर उन्हें पदमुक्त कर दिया।

कर्मचारियों और जनता में खुशी की लहर!

इस फैसले से लैलूंगा की जनता बेहद खुश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. पटेल जैसा भ्रष्ट इंसान पहले कभी नहीं देखा गया। उनके रहते अस्पताल में हर छोटी-बड़ी सेवा के लिए पैसे मांगे जाते थे और सरकारी अस्पताल में भी इलाज कराना महंगा हो गया था। जनता का आरोप है कि उनके कार्यकाल में अस्पताल लुटेरों का अड्डा बन गया था, जहां मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती थी।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध!

हालांकि, इस फैसले का विरोध भी सामने आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने CMHO को पत्र लिखकर कहा कि डॉ. पटेल को हटाने का फैसला सही और स्वागत करने योग्य है और उनके लखन पटेल के द्वारा किए गए कामकाज की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी।

हटाने के पीछे : संघ का कहना है कि डॉ. पटेल को भ्रष्टाचार और वसूली करने के तहत हटाया गया है जिसे स्वास्थ्य कर्मचारी और जनता में खुशी की लहर है

प्रशासन का रुख

CMHO कार्यालय का कहना है कि यह फैसला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है। अब लैलूंगा अस्पताल की जिम्मेदारी डॉ. धर्मसाय पैंकरा को दी गई है, जिनसे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

क्या आगे होगा?

लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल ने रायगढ़ जिले लैलूंगा के स्वास्थ विभाग में अब मरीजों को उचित लाभ मिल सकेगा जिसे मरीज को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post