Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

एक शिक्षक की यात्रा” (नन्द किशोर सतपथी की प्रथम नियुक्ति से राज्यपाल सम्मान तक)

शेयर करें

06/10/2025. ●🌸 “एक शिक्षक की यात्रा”
(नन्द किशोर सतपथी की प्रथम नियुक्ति से राज्यपाल सम्मान तक)

पहली किरण संग जब सफर शुरू हुआ,
हाथों में आदेश, दिल में सपना रुका हुआ।
दूर किसी गाँव की माटी में कदम रखे,
शिक्षा की दीपशिखा लेकर आगे बढ़े।
ना भवन सजा, ना साधन प्रबल,
पर हौसलों में थी अडिग पहल।
बच्चों की आँखों में उजियारा देखा,
हर अक्षर में जीवन का सहारा देखा।
कभी धूप तपे, कभी बारिश घिर आई,
पर कक्षा में हमेशा रौनक छाई।
फटी किताबों से भी गूँजे ज्ञान,
हर बच्चे में छुपा एक स्वप्न महान।
नवामुड़ा की माटी ने दिया साथ,
पालक, समुदाय बने शिक्षा के नाथ।
संघर्षों की राहें फूल बन गईं,
विद्यालय में उम्मीदें धूल बन गईं।
धीरे-धीरे हर कदम ने रंग भरा,
हर उपलब्धि ने विश्वास गहरा।
बच्चों की मुस्कान, उनका प्यार,
बन गया जीवन का असली उपहार।
और जब मिला राज्यपाल का सम्मान,
मन में झुका विनम्र अभिमान।
यह तो नवामुड़ा का गौरव है भाई,
हर बच्चे की मेहनत इसमें समाई।
आज पीछे मुड़कर जब देखता हूँ,
हर दिन को एक दीप समझता हूँ।
प्रथम नियुक्ति से यह मुकाम तलक,
यात्रा रही सीखों से छलक। वह
शिक्षा के इस पथ पर बस एक विचार —
ज्ञान बाँटना ही है मेरा संस्कार।
नवामुड़ा की माटी से उठी यह लौ,
अब हर दिशा में दे रही है छाँव।
नन्द किशोर सतपथी (प्रधान पाठक)
शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post