Breaking News
Thu. Mar 5th, 2026

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार द्वारा बालक छात्रावास लमडांड में बच्चों के साथ खेली गई होली

शेयर करें

05/03/2026 🚨💥🌼 🌼जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार द्वारा बालक छात्रावास लमडांड में बच्चों के साथ खेली गई होली

लैलूंगा, 4 मार्च 2026 (बुधवार)।
विकासखंड लैलूंगा के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम लमडांड के प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड में रंगों के महापर्व होली का आयोजन हर्षोल्लास एवं आपसी प्रेम-सौहार्द के साथ किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई।
उन्होंने होली को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व बताते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं तथा जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने भी अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी, मुन्ना कौशिक, दिनेश यादव, लीलाधर पटेल, निगरानी समिति सदस्य चमरा राम प्रधान, चैतराम सिदार, विजय बेहरा एवं टंकेश्वर यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षक श्री नन्द किशोर सतपथी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मुंह मीठा कराकर होली की शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार रहा तथा पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और भाईचारे का वातावरण बना रहा।

जाएगी।”*



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post