Breaking News
Thu. Apr 9th, 2026

*थाने के सामने चोरी! कानून की नाक के नीचे 50 हजार पार—लैलूंगा में पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

शेयर करें

09/04/2026 🚨💥💥थाने के सामने चोरी! कानून की नाक के नीचे 50 हजार पार—लैलूंगा में पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

लैलूंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना परिसर के ठीक सामने से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की उठाईगिरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात उसी जगह हुई जहां से सुरक्षा की उम्मीद की जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सिदार अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर पानी पीने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की डिक्की को निशाना बनाया और उसमें रखे 50 हजार रुपये पार कर दिए। जब तक उन्हें घटना की भनक लगी, तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि जब थाना के सामने ही इस तरह की चोरी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि लैलूंगा थाना क्षेत्र में न तो दिन में गश्त होती है और न ही रात में, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

इस घटना के बाद अब लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी आवाज उठ रही है। और चौक जैसे जगह में सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे है

अब देखना होगा—क्या पुलिस इस चुनौती को स्वीकार कर चोरों तक पहुंचेगी, या फिर ऐसे ही कानून को खुली चुनौती मिलती रहेगी?



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post