लैलुंगा: लैलुंगा विधानसभा में हुए उपचुनाव में कपिल सिंघानिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जैसे ही उनके विजयी होने की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में भव्य विजय रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कपिल सिंघानिया का भव्य स्वागत हुआ।
लैलूंगा नगर अध्यक्ष के रुप में कपिल सिंघानिया भाजपा की ओर से छत्तीसगढ में सबसे अधिक पोलिंग प्रतिशत में सर्वाधिक मतों विजय हुए हैं। जो कि छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरव की बात है


भव्य रैली, जनता का उमड़ा सैलाब:
कपिल सिंघानिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद लैलुंगा में विजय रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों ने जमकर ढोल-नगाड़े बजाए, जगह जगह केला और रसगुलो से भी तौला, केक भी काटा गया,आतिशबाजी की गई और मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी जाहिर की। सड़कें जश्न में सराबोर नजर आईं, और हर तरफ “कपिल सिंघानिया जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे।
जनता ने दिखाया अपार स्नेह:
रैली में शामिल लोगों ने अपने प्रिय नेता कपिल सिंघानिया के प्रति अपार स्नेह और समर्थन प्रकट किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग – हर कोई इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ा। लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों का जोश और उत्साह देखने लायक था।
कपिल सिंघानिया का संबोधन:
विजय रैली के दौरान कपिल सिंघानिया ने जनता को संबोधित करते हुए इस जीत को क्षेत्र की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत आपकी जीत है। आपने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। लैलुंगा के विकास के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी हर उम्मीद को पूरा किया जाएगा।
नई उम्मीद, नया जोश:
इस जीत के साथ ही लैलुंगा क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और विकास की उम्मीदें जग गई हैं। कपिल सिंघानिया की यह जीत राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जनता में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। लोग इस जीत को क्षेत्र की तरक्की के नए दौर की शुरुआत मान रहे हैं।
कपिल सिंघानिया की ऐतिहासिक जीत और भव्य विजय रैली ने यह साबित कर दिया कि जनता उनके साथ है। उनके नेतृत्व में लैलुंगा विधानसभा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की उम्मीद की जा रही है। यह जीत केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और अपार समर्थन की जीत है।

लैलूंगा में हुए चुनाव में कपिल सिंघानिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी मात दी। उन्होंने 2487 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जबकि भाजपा को मात्र 10 पार्षद, कांग्रेस को 3 पार्षद, और निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 वोट ही मिल सके। मुख्य रूप भाजपा कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रवि भगत युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद राठिया सतीश बेहरा मधुकर सिंघानिया शांता साय दिनेश निगाणिया मनोज सतपथी मुकेश शर्मा सौरभ सिंघानिया मुना कौशिक पूनम कौशिक सतीश साहू विक्की सिंघानिया निखिल सिंघानिया राजेश सिंघानिया हितेश सिंघानिया बिट्टू रत्नेश सिंघानिया आशु साहू पिंटू बानी रिंकी बानी दीपक गुप्ता सिंहेश्वर साव अयूब हुसैन हामिद खान भोला दादरीवाल राकेश जायसवाल बॉबी महंत पवन निगाणिया विनय गोयंका दीपक शर्मा अमर अग्रवाल कनिष्क मित्तल और मुकदेगा, राजपुर मंडल के अध्यक्ष आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें







