Breaking News
Fri. Aug 8th, 2025

सिस्‍ट ऑपरेशन से इनकार लैलूंगा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपलब्धता पर सवाल

शेयर करें

लैलूंगा:

लैलूंगा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिस्‍ट ऑपरेशन से इनकार किए जाने के बाद, हमारे संवाददाता राकेश जायसवाल रायगढ़ पहुंचे, लेकिन वहां भी इलाज संभव नहीं हो पाया क्योंकि रायगढ़ में भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। यह स्थिति अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, लैलूंगा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ लखन पटेल पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लाखों रुपये के घोटाले की आशंका है, जिसमें इन अधिकारियों की संलिप्तता का शक जताया जा रहा है।

ध्यान दें: यदि किसी अस्पताल से संबंधित कोई खबर हो, या किसी ने इलाज, ड्रेसिंग, या किसी अन्य सेवा के लिए अवैध रूप से पैसा लिया हो, तो कृपया हमें इसकी जानकारी दें। आपकी गोपनीयता पूरी तरह से सुरक्षित रखी जाएगी।

लैलूंगा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ  पर पहले भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, गरीबों का शोषण करना इनकी आदत बन चुकी है।

हाल में, यह खबर सामने आई है कि उन्होंने अस्पताल के 4 गाडी  भरकर कबाड़ बेचा, लेकिन उसका हिसाब-किताब न सरकार ने मांगा और न ही इन लोगों ने दिया। सवाल उठता है कि आखिर इतने कबाड़ का पैसा कहां गया।

इसके अलावा, सर्जरी और डिलीवरी के मामलों में और इन सेवाओं के लिए मोटे रुपये वसूले जाते हैं। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना स्वास्थ्य विभाग के लिए सामान्य बात हो गई है, जिससे गरीब जनता का शोषण हो रहा है।

लैलूंगा के बीएमओ  को ‘भ्रष्टाचार के बादशाह’ कहा जाता है, और उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। न केवल लैलूंगा, बल्कि रायगढ़ जिले के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति का जिम्मेदार भी इनकी और उनके साथियों की मिलीभगत को माना जा रहा है।

रायगढ़ में कलेक्टर से शिकायत दर्ज:
राकेश जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्टर के सामने शिकायत दर्ज की है। उन्होंने लैलूंगा के बीएमओ   के खिलाफ आरोप लगाए हैं कि ये स्वास्थ्य सेवाओं का दुरुपयोग किया है और अवैध रूप से पैसों की मांग की है। 
राकेश जायसवाल का आरोप है कि अस्पतालों में गरीब मरीजों से इलाज और सर्जरी के नाम पर मनमानी राशि वसूली जाती है। उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि इस मामले की तुरंत जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके।

सूत्रों के अनुसार, लखन पटेल के रहते  स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का जाल फैला हुआ है। उनकी सांठगांठ से अस्पतालों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सर्जरी और डिलीवरी तक, हर सेवा के लिए अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं। यह भी आरोप है कि उनकी भ्रष्ट गतिविधियों की वजह से गरीब जनता को शोषण और लूट का शिकार होना पड़ रहा है।

इस तरह के भ्रष्टाचार ने रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति को गंभीर बना दिया है, जहां लोगों की परेशानियों को नज़रअंदाज कर सिर्फ पैसों की लालसा में व्यवस्था को बिगाड़ा जा रहा है।

आपकी सलामती मेरी जिम्मेदारी, आपकी आवाज आपकी ताकत:

हमें एकजुट होकर इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खड़ा होना होगा। मेरा साथ दें, ताकि हम इस अन्याय का सामना कर सकें और अपने हक की लड़ाई लड़ सकें। आपकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए, हमें मिलकर आवाज उठानी होगी।

LOKMAT 24 NEWS में अपडेट्स जानने के लिए हमारे पोर्टल पर बने रहें।  www.lokmat24.in

NOTE – इस खबर से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई नई खबर है, तो भी हमसे साझा करें। आपकी गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

tags – lailunga, lailunga hospital, lailunga hospital frod, lailunga hospital mein aved vasuli, health centre lailunga

Trendingलैलूंगा स्वास्थ्य केंद्र की हालात नहीं बदली नींद से कब उठेगी सरकार ?


शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post