Breaking News
Sat. Aug 9th, 2025

लैलूंगा अस्पताल: शासन से जारी राशि में भारी डकैती बिना GST बिल के आहरण किये करोड़ों रुपये

शेयर करें

लैलूंगा, रायगढ़ – लैलूंगा के सरकारी अस्पताल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल में बिना GST के कच्चे बिलों के जरिए करोड़ों की रकम का गबन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े-बड़े कार्यों को बिना वैध बिल और GST के पूरा किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का बड़ा हिस्सा गायब हो रहा है।
बिना GST के पैसा आहरण का सच RTI से हुआ उजागर…
……..
लैलूंगा अस्पताल में शासन से जारी राशि के दुरुपयोग का खुलासा RTI के माध्यम से हुआ। RTI के तहत जानकारी मांगने पर लखन पटेल ने बताया कि उनके पास किसी भी कार्य का GST बिल मौजूद नहीं है। अस्पताल में बिना GST के कच्चे बिलों के आधार पर बड़े पैमाने पर धन का आहरण किया गया है। इस खुलासे से अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार की संभावनाएं सामने आई हैं।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने कच्चे बिलों के जरिए सरकारी धन का आहरण किया है, जबकि नियमों के अनुसार GST और वैध बिल होना अनिवार्य है। इस प्रकार की धांधली से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है।
यह मामला बेहद गंभीर है और इसे भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। अगर इसकी सही जांच हो तो पूरा घोटाला सामने आ सकता है, जिससे लैलूंगा बी.एम.ओ की पोल खुल गई।
क्या लैलूंगा अस्पताल में हो रहा यह गड़बड़झाला उजागर होगा? या फिर एक और घोटाला दबा दिया जाएगा?

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी  देनें के लिए संपर्क करें।

अस्पतालों में अवैध वसूली का मामला: मरीजों का शोषण

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी  देनें के लिए संपर्क करें।

ये तोह बस सुरुआत हैं पिक्चर अभी बाकि है मेरे दोस्त LOKMAT 24 NEWS में हम जल्द ही इसके  के बारे में बताएंगे  काम पूरा साफ़ सफाई जरुर होगा अपडेट्स जानने के लिए हमारे पोर्टल पर बने रहें।  www.lokmat24.in

NOTE – इस खबर से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई नई खबर है, तो भी हमसे साझा करें। आपकी गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।


शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post