Breaking News
Tue. Mar 31st, 2026

लैलूंगा असत्य पर सत्य की जीत, लंका नरेश रावण के पुतले का हुआ दहन

शेयर करें

03/10/ 2025 नव दुर्गा मित्र मंडल लैलूंगा के द्वारा रावण की प्रतिमा तैयार किया गया था। जहां शाम होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया और देर रात तक चलता रहा। इस बीच आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए गए

रामलीला में राम-रावण युद्ध के बाद रावण का दहन किया गया। वहीं बताया जा रहा है कि नव दुर्गा मित्र मंडल लैलूंगा में परंपरा के अनुसार पिछले कई वर्षो रामलीला का मंचन होता आ रहा है। जिसमें नवरात्रि के पूरे दस दिनों तक पूजा अर्चना किया गया है,जिसमें पूरे नवरात्र भर शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती थी और लोग पूरे उत्साह के साथ रामलीला का आनंद उठा रहे थे।
वहीं इस संबंध में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिती के सदस्य ने बताया कि गुरुवार शाम 8 बजे से रामजी की सवारी निकली थी जो लैलूंगा के चौक-चौराहे होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए नव दुर्गा मित्र मंडल के पास पहुंची, जहां राम-रावण युद्ध के बाद रात करीब 9.30 बजे असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक रावण के पुतले को दहन किया गया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post