Breaking News
Tue. Mar 31st, 2026

लैलूंगा के शांति नगर में नए राशन दुकान का उद्घाटन, वार्ड 11,12,13 के लोगों में खुशी की लहर

शेयर करें

08/09/2025 लैलूंगा नगर अध्यक्ष कपिल सिंघानिया के अनुशंसा पर वार्ड नंबर 11 ,12, 13 के लोगों को उचित समय पर राशन मिल सके इसके लिए नगर पंचायत लैलूंगा द्वारा शांति नगर लैलूंगा में राशन दुकान का उद्घाटन किया गया। राशन दुकान की खुलने से लोगों को समय पर और उचित स्थान पर राशन लेने में सहूलियत होगी उनको दर दर भटकना नहीं पड़ेगा। राशन दुकान खोलने से जनता में खुशी की लहर है।

उमा देवी स्व सहयता समूह द्वारा वार्ड नं 11,12,13 में पार्षद विनय कुमार गुप्ता(पिंटू),सुशीला मुंडा,(तेजराम मुंडा), लल्लू मुंडा,धनसिंह पटेल, संतोष बानी दिनेश यादव द्वारा राशन वितरण का शुभारंभ किया गया।

उमा देवी स्व सहायता समूह वार्ड नंबर 12 अमित बानी के घर पर दुकान का उद्घाटन किया गया। लैलुंगा नगर का कोई व्यक्ति वहां जाकर राशन वितरण की सुविधा ले सकता है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post