Breaking News
Fri. Feb 13th, 2026

2026लैलूंगा में VB-G RAM G संवाद कार्यक्रम आयोजित, रोजगार और जल संरक्षण पर मंथन

शेयर करें

13/02/2026लैलूंगा में VB-G RAM G संवाद कार्यक्रम आयोजित, रोजगार और जल संरक्षण पर मंथन

ज दिनांक 13/02/2026 को लैलूंगा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय में “VB-G RAM G संवाद एवं पामलेट्स वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ मैडम, विभिन्न ग्रामों के सरपंच, सचिव, उप अभियंता, तकनीकी सहायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत जी राम जी” योजना के उद्देश्यों और क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना का विकास तथा आजीविका को मजबूत करना है।
बैठक में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई—
विकसित भारत जी राम जी योजना की रूपरेखा एवं लाभार्थियों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर।
जल संरक्षण एवं सिंचाई स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर विचार-विमर्श।
ग्रामीण मजदूरों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी सुनिश्चित करने की दिशा में रणनीति।
श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था पर बल।
पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराने हेतु बेहतर प्रावधानों पर चर्चा।
VB-G RAM G योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पामलेट्स वितरण एवं जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय।
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि योजना का सफल क्रियान्वयन तभी संभव है जब ग्राम स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे योजना की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post