17/08/2025 लैलूंगा जन्मोत्सव को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के रुप सनातन धर्म के श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा व अति उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। लैलूंगा में भी कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाने की परंपरा रही है। वहीं आज भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की अर्द्ध रात्रि को शहर के सभी मंदिरों व घरों में भगवान श्री कृष्ण के भक्तगणों ने बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया और समूचा अंचल जय श्री बांके बिहारी जी और जय – जय श्री राधे के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया।


क

राधाकृष्ण मंदिर का झूलाउत्सव
लैलूंगा के राधाकृष्ण मंदिर का श्रीकृष्ण झूलाउत्सव प्रसिद्ध है। यहाँ कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को यादगार ढंग से मनाया जा रहा है। इस बार पूरे मंदिर को मनभावन झालरों से खूबसूरत ढंग से सजाया गया जिसकी शोभा हर श्रद्धालु के चित्त को आनंद से भर रही है।
वहीं मंदिर परिसर में सनातन धर्म के भगवान भगवान शंकर, गणेश जी, हनुमान जी, श्री कृष्ण नाग मंथन, यशोदा मैया सहित अनेक देवताओं की ऐसी मनोहारी झांकियाँ लगाई गई है। जिसे देख कर श्रद्धालुगण अत्यंत ही मुग्ध हो रहे हैं और अपने परिवार के साथ बढिय़ा सेल्फी फोटो भी ले रहे हैं। मंदिर में दर्शन – पूजन के लिए लैलूंगा क्षेत्र लोग सुबह से ही पहुंचे जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।



सर्वत्र भजन – कीर्तन की धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की खुशी में शहर के श्री कृष्ण मंदिरों व घरों में भक्तगण सुबह व शाम को भजन – कीर्तन का आयोजन विगत तीन दिनों से कर रहे हैं। वहीं कई स्थानों में भजन व अखंड श्री राधे – कृष्ण मंत्र का जाप किया जा रहा है। जिसका आनंद श्रद्धालुगण पवित्र मन से ले रहे हैं। वहीं आज अर्द्ध रात्रि में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद भी मधुर भजन – कीर्तन का आयोजन सर्वत्र किया गया। जिससे पूरे लैलूंगा में आध्यात्मिक खुशी का माहौल रहा
अर्द्ध रात्रि में जन्मोत्सव की रही धूम
लैलूंगा राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाया जाता है। वहीं इस बार भी आज 16 अगस्त भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की अर्द्ध रात्रि को भगवान श्री कृष्ण जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया व भजन कीर्तन व मधुर गीत के साथ भोग लगाकर फूलों की वर्षा से भगवान श्री कृष्ण का स्वागत करते हुए धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया व समूचा मंदिर परिसर भगवान श्री कृष्ण व जय श्री श्याम के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया और मधुर भजन गीतों के साथ भावविभोर होकर सभी श्री श्याम प्रेमी निहाल होकर झूमे।वहीं इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया
विशेष आकर्षण है फूलो की सजावट
वहीं इस बार महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र फूल की सजावट रही है। पूरे मंदिर परिसर को मनभावन फूलों से सजाया गया है और फूल से का भव्य रुप दिया गया है। जिसे देखकर श्रद्धालुगण अत्यंत ही हर्षित हो रहे हैं।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
