Breaking News
Sat. Mar 7th, 2026

गीतिका वैष्णव संस्कृत गायन एवं मंचन के माध्यम से दर्शकों को करेंगी भाव-विभोर*

शेयर करें

29/08/2025.*●*चक्रधर समारोह-2025*

*सुश्री आरू साहू आज छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की बिखेरेंगी छटा*

*गीतिका वैष्णव संस्कृत गायन एवं मंचन के माध्यम से दर्शकों को करेंगी भाव-विभोर*

*गुरू श्रीमती बाला विश्वनाथ भरतनाट्यम की देंगी भावपूर्ण प्रस्तुति*

*पं.योगेश शम्सी तबला वादन से श्रोताओं को करेंगे मंत्रमुग्ध*

*चक्रधर समारोह में आज संस्कृत गायन, नृत्य नाटिका और लोकगीतों की होगी मनमोहक प्रस्तुति*

रायगढ़, 29 अगस्त 2025/ रायगढ़ में चल रहे 40वें चक्रधर समारोह के तृतीय दिवस आज 29 अगस्त को विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होगी। जिसमें संस्कृत गायन एवं मंचन, श्री गणेश स्तुति, कथक, नृत्य-नाटिका, भरतनाट्यम, तबला वादन और छत्तीसगढ़ी लोकगीत की सुंदर प्रस्तुतियाँ दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
समारोह की पहली कड़ी में पुसौर की गीतिका वैष्णव संस्कृत गायन एवं मंचन के माध्यम से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी। इसके बाद भवप्रीता डांस एकेडमी, रायगढ़ की दिव्या साकेत पाण्डेय श्री गणेश स्तुति-यशकीर्ति पर अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी। इसी तरह कार्यक्रम में रायपुर की सुश्री राधिका शर्मा कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी, जबलपुर मध्यप्रदेश से आ रहे संस्कार भारती महाकौशल प्रांत के कमलेश यादव नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे। पुणे की सुश्री अंजली शर्मा भी अपनी कथक प्रस्तुति से मंच को सजाएँगी। बेंगलोर की गुरू श्रीमती बाला विश्वनाथ भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति देंगी, वहीं पं.योगेश शम्सी तबला वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में धमतरी की सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की छटा बिखेरेंगी।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post