Breaking News
Wed. Apr 1st, 2026

*“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त*

शेयर करें

01/04/2026 🚨💥🌟

🚨 *“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त*

🚨 *चौकी खरसिया पुलिस ने शंकराचार्य स्कूल के पास आरोपी को मोबइल पर सट्टा नोट करते पकड़ा, 12 हजार नकदी, मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त*

🚨 *साइबर और कोतवाली पुलिस ने बीड़पारा और बापूनगर में किया सट्टा कार्रवाई — दो महिला और दो पुरूष को किया गिरफ्तार*

� *रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा नेटवर्क पर कस रही शिकंजा*

🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी”*

*1 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ और सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कल चौकी खरसिया, थाना कोतवाली एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से *4 मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम सहित कुल 19,118 रुपये जब्त* कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 *खरसिया पुलिस की रेड — ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी मनोज सोनी गिरफ्तार*

चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर शंकराचार्य स्कूल के पास पोस्ट ऑफिस रोड खरसिया स्थित कान्हा मोबाइल दुकान के पास रेड कार्रवाई की गई। यहां आरोपी मनोज सोनी (50 वर्ष), निवासी टीआईटी कॉलोनी खरसिया को मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथों पकड़ा गया। मोबाइल जांच में सट्टा अंकों और रकम से संबंधित विवरण पाए गए। आरोपी के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं 12,700 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा और मुकेश यादव शामिल थे ।

🔹 *कोतवाली व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई — शहर बीड़पारा और बापूनगर में 4 जगह दबिश*

उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर टीम द्वारा बीड़पारा और बापूनगर क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर एक साथ कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस टीम ने बीड़पारा जयसिंह तालाब के पास से हलिमा खातून (60 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी, मोबाइल एवं 248 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया।
बापूनगर हनुमान मंदिर के पास से मुकेश सोना (35 वर्ष) को मोबाइल, सट्टा पर्ची एवं 1000 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार बीड़पारा क्षेत्र से रजिया बेगम (55 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी एवं 3100 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया।
बापूनगर में अन्य कार्रवाई में आरोपी नरेन्द्र दीप पिता सूरजबल दीप उम्र 39 वर्ष निवासी बापूनगर रायगढ़ को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से एक ग्रे कलर का वीवो कंपनी का T25G मोबाईल , नगदी रकम 2,070/- रूपये, हाथ से लिखी हुयी सट्टा पर्ची एक पन्ना और मोबाईल से फोटो खीची हुयी सट्टा पर्ची एक पन्ने को जब्त किया गया है । इन सभी आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, 3 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जब्त कर थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की सुसंगत धाराएं 3, 4 और 6 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्रवाई में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, दिलीप बेहरा, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, थाना साइबर के प्रधान आरक्षक करुणेश राय, रुपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, रोशन एक्का, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक कमलेश यादव, प्रदीप मिंज, विरेन्द्र कंवर महिला आरक्षक हेमलता एक्का और अनिता बेक शामिल थे ।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post