Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

लैलूंगा प्रशासन की सख़्ती बेअसर, उड़ीसा से अवैध धान परिवहन धड़ल्ले से जारी

शेयर करें

27/12/2025.**लैलूंगा | प्रशासन की सख़्ती सिर्फ़ काग़ज़ों में, उड़ीसा से अवैध धान का खेल बेलगाम

ैलूंगा क्षेत्र में प्रशासन की कथित “सख़्ती” पूरी तरह खोखली साबित हो रही है। उड़ीसा से अवैध धान परिवहन लगातार जारी है और बिचौलियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि कार्रवाई की घोषणाओं और कुछ औपचारिक जब्तियों के बावजूद धान की खेपें बेखौफ होकर सीमावर्ती रास्तों से लैलूंगा पहुंच रही हैं।
जानकारी के अनुसार, उड़ीसा सीमा से सटे कच्चे और गुप्त मार्गों का खुला इस्तेमाल कर बिचौलिये पिकअप, ट्रैक्टर और ट्रकों के जरिए धान का परिवहन कर रहे हैं। दिन में दिखावटी चेकिंग और रात में खुला खेल—यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। कई बार एक ही वाहन और वही चेहरे बार-बार पकड़े जाने के बावजूद फिर सड़कों पर नजर आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बाहरी अवैध धान की आवक से मंडियों का संतुलन बिगड़ गया है। असली किसानों को न तो समय पर खरीदी मिल रही है और न ही उचित मूल्य। वहीं बिचौलिये नियमों को ताक पर रखकर मुनाफा बटोर रहे हैं।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब प्रशासन को पूरे नेटवर्क की जानकारी है, तो फिर यह अवैध कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? क्या कार्रवाई सिर्फ़ छोटे स्तर पर दिखावे के लिए हो रही है? या फिर बिचौलियों को कहीं न कहीं संरक्षण प्राप्त है?
यदि प्रशासन ने जल्द ही सीमावर्ती इलाकों में स्थायी चेक पोस्ट, सख़्त निगरानी, और बड़े बिचौलियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की, तो उड़ीसा से अवैध धान का यह खेल रुकने वाला नहीं है। फिलहाल लैलूंगा में चर्चा यही है—प्रशासन की शक्ति के बावजूद बिचौलियों की जीत जारी है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post