Breaking News
Fri. Mar 6th, 2026

रायगढ़ की राजनंदनी पटनायक ने ओडिसी नृत्य से मोहा मन*

शेयर करें

28/08/2025.*रायगढ़ की राजनंदनी पटनायक ने ओडिसी नृत्य से मोहा मन*

*चक्रधर समारोह में मिली दर्शकों की खूब सराहना

ायगढ़, 28 अगस्त 2025// अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह में गुरुवार की शाम ओडिसी नृत्य की अनुपम छटा बिखरी। रायगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना सुश्री राजनंदनी पटनायक ने अपनी साथी पूनम गुप्ता के साथ मिलकर ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकदीर्घा में बैठे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया और उत्साहवर्धन किया। राजनंदनी पटनायक ने मात्र तीन वर्ष की उम्र से ओडिसी नृत्य का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। अपनी लगन और साधना के बल पर उन्होंने अनेक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। वे वर्ष 2019-20 में सीसीआरटी स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली ओडिसी नृत्यांगना बनीं। इसके अतिरिक्त उन्हें पंडित सुंदरलाल शर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट नृत्य प्रतियोगिता में कई बार प्रथम स्थान हासिल किया है। बनारस यूनिवर्सिटी वाराणसी में आयोजित कृष्ण प्रिय महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें स्वर्ण मयूर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

*कवि डॉ.कुमार विश्वास की ओजस्वी कविता-पाठ से गूँजा चक्रधर समारोह, दर्शक हुए भाव-विभोर*

रायगढ़, 27 अगस्त 2025// अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के मंच पर सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास की ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण काव्य-पाठ ने समा बाँध दिया। उनकी कविताओं और गीतों ने दर्शकों को हँसी, भावुकता और विचारों की गहराई से भर दिया।
डॉ. कुमार विश्वास ने जब अपनी लोकप्रिय पंक्तियाँ “तुझी से शाम हो जाना, तुझी से भोर हो जाना…” सुनाईं तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। उन्होंने अपने काव्य पाठ में “मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…” जैसी मार्मिक रचनाएँ भी प्रस्तुत कीं। इन पंक्तियों ने श्रोताओं को जीवन की विडंबनाओं और मानवीय संवेदनाओं की सजीव अनुभूति कराई। इसके साथ ही उनकी प्रसिद्ध रचना “कोई दीवाना कहता है, कोई पागल कहता है…” पर श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक तालियाँ बजाईं। उनके व्यंग्य, शेरो-शायरी और सहज शैली ने कार्यक्रम को और भी रोचक और अविस्मरणीय बना दिया। समारोह में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गूँज से अपने प्रिय कवि का स्वागत किया। डॉ. कुमार विश्वास की प्रस्तुतियों ने न केवल मंच की शोभा बढ़ाई बल्कि श्रोताओं के दिलों में साहित्य और कविता के प्रति गहरी छाप भी छोड़ी।

*


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post