Breaking News
Sat. Feb 21st, 2026

रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़

शेयर करें

21/02/2026 💥

🚨 *रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*

🚨 *जूटमिल पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार*

🚨 *कोतवाली पुलिस की इंदिरानगर में शराब रेड कार्रवाई, 29 पौव्वा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त की*

🚨 *लैलूंगा पुलिस ने बुधवारी बाजार में महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, 10 लीटर महुआ शराब जब्त*

🚨 *“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध #ऑपरेशन_आघात लगातार जारी रहेगा” — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह*

*रायगढ़, 21 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत थाना कोतवाली, जूटमिल और लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध बिक्री हेतु रखी गई शराब पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दिनांक 19.02.2026 को जूटमिल पुलिस ने कांशीराम चौक गांधी नगर क्षेत्र में सूचना के आधार पर शराब रेड की कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वार्ड निवासी *मंदीप सिंह सोनी पिता जरनैल सिंह सोनी उम्र 35 वर्ष* अपने मकान के पीछे झुरमुट में हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा और उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2000 रुपये है, गवाहों के समक्ष बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 21.02.2026 को कोतवाली पुलिस ने इंदिरानगर चौक के आगे बड़ी कार्रवाई करते हुए *अर्जुन चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी इंदिरानगर* को उसके घर के अंदर कमरे में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा। पुलिस ने मौके से देशी प्लेन एवं मसाला शराब के 29 पौव्वा तथा बिक्री की रकम 300 रुपये गवाहों के समक्ष जप्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वहीं लैलूंगा पुलिस ने आज दिनांक 21.02.2026 को बुधवारी बाजार लैलूंगा में बने शेड के पास *परदेशी सारथी उर्फ कृष्णा पिता गजराज सारथी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 लैलूंगा* को शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1000 रुपये आंकी गई, जप्त कर उसके विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —
*“ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।”*



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post