Breaking News
Mon. Feb 9th, 2026

हाईवे पर घुमंतू मवेशियों के गले में यातायात पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की विशेष मुहिम*

शेयर करें

11/09/2025 ● *हाईवे पर घुमंतू मवेशियों के गले में यातायात पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की विशेष मुहिम*

*

रायगढ़ 11 सितंबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायगढ़ ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए एक विशेष मुहिम जारी है। इस अभियान के तहत हाईवे पर पेट्रोलिंग करते हुए घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाई जा रही है ताकि रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मवेशियों की उपस्थिति साफ दिखाई दे और अकस्मात दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसी कड़ी में आज हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, आरक्षक दिनेश डनसेना और जसपाल शर्मा ने कोसमनारा मार्ग एवं काशीराम चौक से आगे उड़ीसा मार्ग पर पेट्रोलिंग की और वहां घूम रहे मवेशियों को रेडियम पट्टी पहनाई। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर मवेशियों के सिंग पर रेडियम रंग और गले में रेडियम पट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाए


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post