01/03/2026
🚨 *#रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन — अड्डेबाजों पर शिकंजा, 31 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 3 जेल, 268 वाहन चालकों पर जुर्माना*
🚨 *होली से पहले रायगढ़ पुलिस का पैदल मार्च और ताबड़तोड़ कार्रवाई — उपद्रवियों पर कड़ी नजर, शहर में बढ़ी विजिबल पुलिसिंग*
🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सख्त अभियान — मार्केट, चौक-चौराहों और बस्तियों में पैदल मार्च, असामाजिक तत्व पुलिस रडार पर*




*रायगढ़, 1 मार्च 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर जिलेभर में व्यापक स्तर पर विजिबल पुलिसिंग और सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मार्केट एरिया, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और अंदरूनी बस्तियों में पैदल मार्च कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस सक्रिय मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं उत्पात मचाने वालों में स्पष्ट रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है।
शहर में सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर सिटी कोतवाली, जूटमिल और भूपदेवपुर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं विवाद और शांति भंग की आशंका वाले मामलों में 28 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 268 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1,22,200 का समन शुल्क वसूला गया है।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
