Breaking News
Mon. Feb 9th, 2026

रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर पंचायत लैलूंगा में CTU रूपांतरण की पहल*

शेयर करें

20/09/2025 —रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर पंचायत लैलूंगा में CTU रूपांतरण की पहल*ैलूंगा, 🗓️रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत लैलूंगा के बाजार पारा वार्ड क्रमांक 09 CTU क्षेत्र में आज व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।इस अवसर पर CMO पुष्पा खलखो जी, विनय गुप्ता जी और रेखा शंभू सारथी जी ,नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों ने संयुक्त रूप से सफाई कार्य किया।
अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित न होकर CTU TRANSFORMATION (Cleanliness Target Unit Transformation) की दिशा में कदम बढ़ाना है।इसके अंतर्गत स्थल को इस प्रकार रूपांतरित करने की तैयारी की जा रही है कि वहाँ भविष्य में दुबारा कचरा डंप न हो।
बेंच की स्थापना, वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण द्वारा इस जगह को आकर्षक और उपयोगी स्थल बनाया जाएगा।नगर पंचायत का यह प्रयास नागरिकों में जागरूकता फैलाने और स्वच्छ लैलूंगा के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post