Breaking News
Thu. Mar 12th, 2026

ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

शेयर करें

11/03/2026 🚨💥💥

🚨 *ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

🚨 *ग्राम टेरम इंदिरा आवासपारा में छापेमारी कर अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*11 मार्च, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा कल अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम टेरम इंदिरा आवासपारा में रहने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने *आरोपी तिलोचन चौहान पिता बीरसिंह चौहान उम्र 58 वर्ष निवासी टेरम इंदिरा आवासपारा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़* को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता वाली तीन प्लास्टिक बाल्टियों में रखा हुआ *कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये* है, बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में शराब संग्रहित कर रखा गया था।

मामले में आरोपी तिलोचन चौहान के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई लगातार जारी है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी निगरानी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील है कि अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को ऐसे अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।”*



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post