27/04/2026 🚨💥🚨💥
🚨 *युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार— तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
🚨 *मैट्रिमोनियल साइट से परिचय कर आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण*
🚨 *पीड़िता की शिकायत पर तमनार पुलिस ने आरोपी को रायपुर में दबोचा, भेजा न्यायिक रिमांड पर*
🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :“महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है”*

*26 अप्रैल, रायगढ़* । तमनार पुलिस ने युवती की दुष्कर्म शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष) निवासी भिलाईनगर जिला दुर्ग* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना तमनार में दर्ज प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
बीते 23 अप्रैल को 33 वर्षीय युवती ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक से हुई थी, जिसने स्वयं को रेलवे में जे.ई. बताकर शादी का भरोसा दिलाया। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीड़िता के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों के बाहर होने का फायदा उठाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
जब परिजनों ने सगाई और विवाह की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह से इंकार करते हुए कोर्ट मैरिज की बात कही। मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया और बाद में साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रायपुर रवाना हुई और आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं अतुल सिदार की अहम भूमिका रही।
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :
*“शादी का झांसा देकर विश्वास तोड़कर महिलाओं का शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
