लैलूंगा 14.01.2025:लैलुंगा के लोकप्रिय पत्रकार ,व्यवसायी और समाजसेवी राकेश जायसवाल ने भाजपा से टिकट की मांग की*
प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, लैलुंगा के अध्यक्ष श्री राकेश जायसवाल ने नगर पंचायत लैलुंगा के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की है। लग़भग 15 साल से भाजपा के सदस्य है।श्री जायसवाल न केवल समाजसेवा में सक्रिय हैं, बल्कि एक सफल व्यवसायी और लोकप्रिय जननेता भी हैं।श्री राकेश जायसवाल “मां की रसोई” के संचालक हैं, जिसकी सेवा से लोग बेहद खुश हैं और उनके प्रति गहरा स्नेह रखते हैं। इसके साथ ही वे “नेहा ट्रेडर्स” के नाम से कई प्रतिष्ठानों का संचालन करते हैं। वे आधार सेंटर के संचालक भी हैं और पिछले 12 वर्षों से आधार पंजीयन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
श्री जायसवाल लैलुंगा के सफल व्यवसायियों में से एक हैं। उनका प्रतिष्ठान “नेहा एल्युमिनियम” उनकी पहचान है, जिसे पूरे क्षेत्र में सराहा जाता है। उनकी व्यवसायिक और सामाजिक पहचान से उन्हें चुनाव में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।श्री जायसवाल का मानना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो उनकी जीत लगभग तय है। उनकी लोकप्रियता और सामाजिक कार्यों के कारण वे विरोधी पार्टियों को करारा झटका दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनता की सेवा और लैलुंगा के विकास के लिए तत्पर रहेंगे।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
