Breaking News
Mon. Aug 11th, 2025

संत माइकल अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का समापन

शेयर करें

लैलुंगा, (22-12-2024): संत माइकल अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का समापन

संत माइकल अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आज दिनांक 21.12.2024 को समापन हो गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्य प्रकाश बेहरा, संकुल समन्वयक लैलूंगा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन अति आवश्यक है उसी तरह खेल कूद स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को खेल द्वारा भविष्य बनाने पर जोर दिया। इन तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव के दौरान फुटबॉल, वॉलीबाल, खो खो, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, कुर्सी, चम्मच दौड़, मेंढक दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बड़े जोश, उमंग, और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जो सचमुच में सराहनीय है। सभी विजेताओं को मेडल एवं अन्य पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को लाल, पीला, हरा एवं नीला हाउस में बांटा गया था। इस क्रीड़ा उत्सव के दौरान पीला हाउस सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सभी हाउसों को अंक के अनुसार पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य फादर अलेक्जेंडर बड़ा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट करते हुए वार्षिक क्रीड़ा उत्सव के समापन की घोषणा की।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें


शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post