19/03/2026 🚨*💥💥💥लैलूंगा में मजदूरों का हक अधर में, शिकायत के बाद भी नहीं मिला भुगतान

लैलूंगा विकासखंड से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मजदूरों को उनका हक दिलाने में प्रशासन, जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह नाकाम नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत तोलगे के आश्रित ग्राम ऐंकरा में पिछले दो महीनों से मजदूरों को उनकी मेहनत की मजदूरी नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, क्योंकि होली जैसे बड़े त्योहार के समय भी उन्हें अपनी मेहनत की कमाई से वंचित रहना पड़ रहा है।
एक ओर सरकार मजदूरों के हित में बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मजदूरों का कहना है कि जनपद पंचायत के अधिकारी, सीईओ, पीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब होती जा रही है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक मजदूरों को उनके हक के लिए भटकना पड़ेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते इस समस्या का समाधान करेंगे या फिर मजदूरों की आवाज यूं ही दबती रहेगी?
मजदूरों ने जल्द भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
