20/03/2026 🚨*💥💥🚨 लैलूंगा व्यापार प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी नई धार

जिले के व्यापारिक एवं राजनीतिक गलियारों में आज उस वक्त उत्साह की लहर दौड़ गई, जब व्यापार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। संगठन ने श्री सरबजीत सिंह सोनी जी को जिला संयोजक तथा श्री आशीष मित्तल जी एवं श्री आलोक काबूपुरिया जी को जिला सह संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।
इन नियुक्तियों को संगठन की रणनीतिक मजबूती और आगामी योजनाओं की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे इन नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह टीम न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगी, बल्कि व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाकर उन्हें एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगी। आने वाले समय में व्यापार प्रकोष्ठ की गतिविधियों में तेजी और प्रभावशीलता दोनों देखने को मिल सकती है।
कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की “मजबूत रणनीति और सही नेतृत्व का चयन” बताते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र में अपनी पकड़ और भी मजबूत करेगा।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
