02/04/2026 🚨💥🌟🚩🔥 लैलूंगा में गूंजेगा जय श्री राम का जयकारा, हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया गया 🔥


लैलूंगा। धार्मिक आस्था और उत्साह का केंद्र बन चुका लैलूंगा एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, राइस मिल परिसर में 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।
मंदिर समिति एवं समस्त हनुमान भक्तों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:00 बजे भंडारा प्रसाद वितरण से होगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात सायं 4:00 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान श्री राम और हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया गया।
शाम होते ही भक्ति का माहौल और भी चरम पर पहुंच जाएगा, जब सायं 6:00 बजे से भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन होगा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र राममय हो उठेगा और “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण गूंजेगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और श्रद्धा का प्रतीक भी है।
👉 आयोजक: समस्त हनुमान भक्तगण, लैलूंगा



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
