Breaking News
Tue. May 12th, 2026

महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

शेयर करें

12/05/2026 💥💥

🚨 *महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

🚨 *परिचित रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में*

*12 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर रायगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कापू पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

थाना कापू में दिनांक 10 मई 2026 को स्थानीय महिला उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान परिचित रिश्तेदार सुधीर किस्पोट्टा उनके घर आया और महिला के पति को पैसे देकर दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दिया। कुछ देर बाद पति के घर से जाने के बाद आरोपी सुधीर किस्पोट्टा ने महिला को अकेला पाकर उसके विरोध के बावजूद बलपूर्वक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर मौके से भाग गया। लोक लाज के भय से महिला रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी थी, बाद में महिला ने साहस जुटाकर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला की रिपोर्ट पर थाना कापू में आरोपी सुधीर किस्पोट्टा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 64(2)(f) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तत्काल पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*-
सुधीर किस्पोट्टा, 54 वर्ष निवासी पखनाकोट, थाना कापू, जिला रायगढ़।

आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post