Breaking News
Wed. May 13th, 2026

ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त*

शेयर करें

12/05/2026 💥💥*ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त*🚨 *चार अलग-अलग कार्रवाई में 2 महिला और 2 पुरूष आरोपी गिरफ्तार, शराब बिक्री में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त*🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश—“अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा”*12 मई, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 11 मई 2026 को थाना *तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर* क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल *98 लीटर अवैध महुआ शराब* जब्त कर *4 आरोपियों* के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।🔹 *तमनार पुलिस ने 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा*थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम *सारसमाल कुधरी भदरा खेत* के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी परमानंद उरांव पिता उदेश्वर उरांव उम्र 43 वर्ष को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक डिब्बों और जरीकेनों में भरी कुल *60 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुष्षोत्तम सिदार शामिल थे ।🔹 *भूपदेवपुर पुलिस ने 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा*थाना प्रभारी संजय नाग के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम किरीतमाल में आरोपी गंगाधर सिदार पिता स्वर्गीय डमरूधर सिदार उम्र 59 वर्ष के बाड़ी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से दो जरीकेनों में भरी कुल *8 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद हुई। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।🔹 *चक्रधरनगर पुलिस की बालसमुंद में दो बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार*बालसमुंद मोहल्ला में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायत मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस टीम ने उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक रवि साय और महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना के नेतृत्व में छापेमारी कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में आरोपिया रेखा कुजूर पति सुवर्ण उम्र 23 वर्ष निवासी बालसमुंद वार्ड क्रमांक 27 के कब्जे से *20 लीटर कच्ची महुआ शराब* तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सिल्वर पात्र जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई में आरोपिया दुर्गावती यादव पति सुदामा यादव उम्र 30 वर्ष निवासी बालसमुंद के कब्जे से *10 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*ऑपरेशन आघात* के तहत जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —*“अवैध शराब का निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पुलिस की लगातार कार्रवाई की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शने वाली नहीं है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।”*

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post