Breaking News
Tue. May 26th, 2026

विकास खण्ड लैलूंगा की महिलाओं को मिला मनरेगा अंतर्गत आजीविका डभरी हस्तांतरण प्रमाणपत्र

शेयर करें

26/05/2026 💥 💥🚨 विकास खण्ड लैलूंगा की महिलाओं को मिला मनरेगा अंतर्गत आजीविका डभरी हस्तांतरण प्रमाणपत्र

छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार के अवसर पर महिलाओं की सहभागिता ग्रामीण विकास कार्यों में लगातार बढ़ रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), जिसे ग्रामीण विकास की नींव कहा जाता है, में महिलाएं न केवल स्वयं कार्य कर रही हैं बल्कि अन्य महिला एवं पुरुष श्रमिकों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इसी क्रम में विकास खण्ड लैलूंगा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं को आजीविका डभरी हस्तांतरण प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित हितग्राहियों में —
ग्राम पंचायत किलकिला
श्रीमती दुलारी नागवंशी
श्रीमती सहस्त्री सिदार
ग्राम पंचायत सुबरा
श्रीमती उर्मिला सिदार
श्रीमती धनेश्वरी सिदार
ग्राम पंचायत तोलगे
श्रीमती सत्यवती सिदार
उक्त सभी महिलाओं को मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि ग्रामीण विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post