Breaking News
Wed. Jul 22nd, 2026

*“ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार*

शेयर करें

26/05/2026 💥 💥🚨 *“ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार*🚨*डॉयल 112 टीम की तत्परता से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने से बताया गया, पिकअप वाहन से 08 नग मवेशी मुक्त*🚨 *मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था बूचड़खाने, दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, वाहन चालक फरार*🚨 *पशुक्रूरता अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत तीनों पर कार्रवाई*🚨 *मवेशियों सहित पिकअप वाहन जब्त, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन शंखनांद” के तहत मवेशी तस्करों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी*

*रायगढ़, 25 मई* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 08 नग मवेशियों को मुक्त कराया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.05.2026 की रात्रि डॉयल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़गांव में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी लोड कर रखे गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉयल 112 टीम मौके पर पहुंची और तस्दीक के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 AS 8363 में 08 नग मवेशी लोड पाए गए।वाहन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सत्यपाल राठिया पिता स्व. पंचु राठिया 21 साल एवं तिहारू राम राठिया पिता फिरत सिंह राठिया 30 साल निवासी चाकामार नवापारा थाना बालको जिला कोरबा बताया। पूछताछ में जानकारी मिली कि वाहन चालक रमेश राठिया निवासी चाकामार नवापारा थाना रजगामार जिला कोरबा मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।डॉयल 112 में तैनात आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो द्वारा घटना की सूचना थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देशन पर पिकअप वाहन, मवेशियों एवं आरोपियों को थाना धरमजयगढ़ लाया गया।थाना धरमजयगढ़ में आरोपियों सत्यपाल राठिया, तिहारू राम राठिया एवं फरार आरोपी रमेश राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जब्त मवेशियों के चारा पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम सलखिया गौशाला में रखवाया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, डॉयल 112 आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो एवं ERV चालक इलियास खान उर्फ बबलू की सराहनीय भूमिका रही।👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —*“ऑपरेशन शंखनांद के तहत मवेशी तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”*

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post