Breaking News
Sun. Mar 29th, 2026

लैलूंगा ग्राम ऐंकरा में लगातार तीसरी रात हाथियों का खौफनाक कारनामा

शेयर करें

23/12/2025. ● ग्राम ऐंकरा में लगातार तीसरी रात हाथियों का खौफनाक कारनामा

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ऐंकरा में तीसरी बार लगातार एक हि मुहल्लावासियों के घरों को निशाना बनाया गया, वहीं सबसे ज्यादा क्षति कृष्णा पटेल जो कि पेशे से किसान हैं बोरबेल्स होने के कारण रबी और खरीफ दोनों फसल लगाते हैं आज रात कृष्णा पटेल और उनकी घरवाली बाल बाल बचे हैं क्योंकि दंतैल जब घर को तोड़ रहा था सोमवार लगभग 1 बजे रात से सुबह छ: बजे तक उतने समय तक वो लोग पति पत्नी घर के हि एक कोने में हि छुपे हुये थे क्योंकि कि संख्या ग्यारह से बढ़कर सोलह हो गये थे और घर के चारों तरफ फैल गये थे वहीं ग्रामीणों एवं वन रक्षकों कृष्णा पटेल की सहायता के लिए गये चारपहिया वाहन से तो जगदीश प्रधान बुरी तरह घायल हुये वही उन्हें स्वास्थय केन्द्र लमडाड़ इलाज के लिए ले गया उक्त घटना आसपास में रात तो रात दिन में गांव वाले अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं चारों ओर मौत का मंजर छाया हुआ है इन घटनाओं को देखते हुये शासन प्रशासन को गंभीरता से जिले लेबल से सुरक्षाबल एवं वन रक्षक तैनात करनी चाहिए ताकि ग्रामीण सुरक्षित रहें ।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post