Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

भाजपा मंडल लैलूंगा के शक्तिकेन्द्र झगरपुर की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न*

शेयर करें

28/12/2025.***भाजपा मंडल लैलूंगा के शक्तिकेन्द्र झगरपुर की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न*

*बूथ स्तर की मजबूती पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह*

लैलूंगा- 27.12.2025

भाजपा मंडल लैलूंगा अंतर्गत शक्तिकेन्द्र झगरपुर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, बूथ समितियों को सक्रिय करने एवं आगामी राजनैतिक चुनौतियों का डटकर सामना करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार उपस्थित रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता उमेश अग्रवाल ने की। विशेष रूप से भाजपा मंडल लैलूंगा उपाध्यक्ष दिनेश यादव,महामंत्री पूनम कौशिक एवं हरिहर कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका कार्यकर्ता है और बूथ स्तर की मजबूती से ही संगठन चुनावी रण में विजय हासिल करता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा विपक्ष की भ्रामक राजनीति का करारा जवाब देने का आह्वान किया गया। साथ ही मतदाता सूची गहन पुनर्निरीक्षण एस आई आर की सभी बूथ केंद्र की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर झगरपुर बूथ क्रमांक 1 व 2, मोहनपुर, सोहनपुर, राजाआमा एवं आमापाली के बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए सहित शक्तिकेन्द्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गजेंद्र राठिया, कांशीराम राठिया, समयलाल राठिया, बेदराम राठिया, लोचन पटेल, सुमित राठिया, भुनेश्वर सिदार, गोवर्धन यादव, सुनील चौहान, गुड्डू राम पहाड़ी, दिलेश्वर राठिया, रोशन मिश्रा, नरेश साह, मदन प्रधान, हरिशंकर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा भाजपा को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post