28/12/2025.***लैलूँगा में रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आगाज़

लैलूँगा।
रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का छठवाँ संस्करण आज दिनांक 28 दिसम्बर 2025 (रविवार) को झरन मैदान, लैलूँगा में आयोजित किया जा रहा है। बालिकाओं के खेल कौशल और प्रतिभा को मंच देने वाली यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खासा उत्साह पैदा कर रही है।
प्रतियोगिता के तहत आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला सेमीफाइनल मैच दोपहर 12:00 बजे से जय हिंद क्रिकेट क्लब रायपुर और महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर के बीच खेला जाएगा।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से लैलूँगा लॉयन्स और इनफिनिटी भिलाई के बीच होगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन माँ भारती सेवा समर्पण समिति, झरन द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करना है।
क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं खिलाड़ियों से रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
