28/12/2025.***लैलूंगा में रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर



ल

ैलूंगा। रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में रायगढ़ युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जशपुर और भिलाई की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।
आयोजकों के अनुसार, फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। यह प्रतियोगिता बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
फाइनल मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।






लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
