30/12/2025.****लैलूंगा के घटगांव ,कोडासिया उपार्जन केंद्र मे उठाव न होने से धान खरीदी पर संकट



रायगढ़। रायगढ़ जिले के दुरस्त अंचल स्थित घटगांव धान उपार्जन केंद्र में गंभीर संकट के चलते धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका गहराती जा रही है। आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोड़ासिया, पं. 833 के अंतर्गत संचालित इस केंद्र की खरीदी सीमा 8500 क्विंटल बफर लिमिट तय है, लेकिन आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के होने के बावजूद
उपार्जन केंद्र में चबूतरा, व शेड जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। 2:00 बजे के बाद भी ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई है लगभग 20 ट्रैक्टर खड़े हुए हैं । खरीदी स्थल समतल न होने के कारण धान का सुरक्षित स्टैकिंग करना संभव नहीं हो पा रहा है। अब तक केंद्र में 23770.40 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, जबकि 3040 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। प्रतिदिन औसतन 2055 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।
धान का समय पर उठाव नहीं होने से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था भी बाधित हो रही है, जिससे फड़ में स्टैकिंग असंभव होती जा रही है। ऐसे में आगामी एक-दो दिनों में धान खरीदी पूरी तरह बंद करने की नौबत आ सकती है।
यदि खरीदी बंद होती है तो टोकन कटने के बावजूद किसानों का धान नहीं खरीदा जा सकेगा, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों की किसी भी प्रकार की परेशानी की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित समिति द्वारा प्रशासन से घटगांव उपार्जन केंद्र का डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) शीघ्र जारी कर धान उठाव कराने की मांग की गई है, ताकि किसानों की धान खरीदी में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप कर किसानों को राहत देता है या फिर अव्यवस्था का खामियाजा अन्नदाताओं को भुगतना पड़ेगा।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
