Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

लमडांड में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत, वर्षों का इंतजार खत्म, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण,

शेयर करें

09/01/2026**लमडांड में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत, वर्षों का इंतजार खत्म
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे ग्रामीण

ैलूंगा विकास खंड अंतर्गत ग्राम लमडांड में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम पूरे विधि-विधान और जनउत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है, क्योंकि अब सामान्य इलाज, प्राथमिक जांच और आपात स्थिति में ग्रामीणों को दूर दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। वक्ताओं ने कहा कि लमडांड सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए शासन द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस केंद्र के शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि अब तक मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी कई किलोमीटर दूर जाना मजबूरी थी, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यहां नियमित ओपीडी, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह एवं लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है और सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचे। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post