14/04/2026 🚨 , लैलूंगा में बाबा साहेब की जयंती भव्य रूप से संपन्न, जनसैलाब उमड़ा


लैलूंगा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर लैलूंगा में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सकुशल संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री श्री जतिन जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के सिद्धांतों और उनके योगदान को याद किया। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
“बाबा साहेब के विचार अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
