Breaking News
Sat. Aug 9th, 2025

सड़क नहीं, विकास की रफ्तार है ये! कुंजारा में अजेय योद्धा जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के करकमलों से C.C. रोड निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न*

शेयर करें

लैलूंगा 29.06.2025*सड़क नहीं, विकास की रफ्तार है ये!
कुंजारा में अजेय योद्धा जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के करकमलों से C.C. रोड निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न*
लैलूंगा /कुंजारा विकास की नई इबारत लिखने की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत कुंजारा में बहुप्रतीक्षित C.C. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज विधिवत सम्पन्न हुआ। यह शुभ कार्य जनपद उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल (सुक्खन) के करकमलों द्वारा किया गया।

मारोह में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति रही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक जयदेव बिस्वाल, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ललित प्रधान, ग्राम पंचायत सरपंच सुषमा भगत, उपसरपंच जय मंगल भगत, पंचगण राजेश बिस्वाल, देवंती पैंकरा, जानकी चौहान, गुलापी पैंकरा, सिपेट राऊत, लाल कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

ग्रामवासियों ने इस विकास कार्य के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए मनोज अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। यह C.C. रोड न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत दिलाएगा।

जनपद उपाध्यक्ष अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को वे भलीभांति समझते हैं और उनके हर संभव समाधान हेतु प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण विकास की दिशा में एक ठोस पहल है, और आने वाले समय में और भी कई विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अग्रवाल का प्रयास क्षेत्र को प्रगति की ओर अग्रसर करने वाला है। सड़क निर्माण के माध्यम से �

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post