Breaking News
Tue. May 5th, 2026

बेटी ने निभाया बेटों का फर्ज , विधायक उत्तरी जांगड़े और जनप्रतिनिधियों ने जया चौहान के साहस को किया सलाम

शेयर करें

06/09/2025 बेटी ने निभाया बेटों का फर्ज , विधायक उत्तरी जांगड़े और जनप्रतिनिधियों ने जया चौहान के साहस को किया सलाम

शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाते विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ।

सारंगढ़। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण मिसाल कायम करते हुए जया चौहान ने अद्भुत उदाहरण पेश कर इतिहास रच दिया है। बरमकेला के ग्राम बोरे निवासी कु. जया चौहान ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर समाज को नया संदेश दिया। पिंडदान जैसे धार्मिक संस्कार को निभाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं।

बेटी जया चौहान के इस साहसिक कदम को सम्मानित करने और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने हेतु शुक्रवार शाम को सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, पूर्व सरपंच प्रेमकुमार सारथी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवकृष्ण पटेल समेत कई पदाधिकारी चौहान परिवार के घर पहुँचे। उन्होंने जया चौहान की हिम्मत और समाज को दिए प्रेरक संदेश की सराहना करते हुए कहा कि जया ने समाज को एक नई दिशा दी है। यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा मिलेगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा जया जैसी बेटियों ने साकार किया है। नेताओं और प्रतिनिधियों ने जया व उनके परिवार को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि समाज हमेशा ऐसे साहसिक कार्यों के साथ खड़ा है।

जया चौहान की हिम्मत और संवेदनशीलता ने साबित कर दिया कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं और वे परंपराओं को नई परिभाषा दे सकती हैं। जहाँ समाज की सोच थम जाती है, वहाँ बेटियाँ नई राह बना देती हैं, जया चौहान इसका जीवंत उदाहरण हैं।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post