13/04/2026 🚨🌸लैलूंगा में भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया जागरूकता का संदेश


लैलूंगा। भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर लैलूंगा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने गांव एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों, मंदिर परिसरों एवं प्रमुख स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई की तथा आम नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराते हुए अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।
अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह अपील की गई कि वे नियमित रूप से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
